सुधीर बंसल जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
दिनांक : 06/01/2021
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के क्रम में अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराही फोर्स के मूखविर की सूचना के आधार पर दो अभि0गण क्रमशः 01. गुड्डू सिंह पुत्र श्री भवानी प्रताप सिंह 02. रवि कुमार पुत्र श्री रामतेज कोरी को 125 ग्राम व 110 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम के साथ राजेपुर पेट्रोल पम्प के पास से गिर0 किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुड्डू सिंह व मु0अ0स0 05/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम रवि कुमार के विरूद्व अभियोग पंजीकृत किया गया, विवरण निम्नवत है।
*गिर0 अभियुक्त का नाम पता*
1.गुड्डू सिंह पुत्र श्री भवानी प्रताप सिंह नि0 राजेपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या
2.रवि कुमार पुत्र श्री रामतेज कोरी नि0 राजेपुर थाना महराजगंज जनपद-अयोध्या
बरामद माल का विवरण
01. अभि0 गुड्डू सिंह के कब्जे से 125 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम
02. अभि0 रवि कुमार के कब्जे से 110 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम
गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम
01. उ0नि0श्री अश्वनी प्रताप सिंह चैकी प्रभारी पूरा बाजार थाना महराजगंज अयोध्या
02. आरक्षी विन्द्रेश कुमार यादव थाना महराजगंज अयोध्या
03. आरक्षी सर्वेश कुमार यादव थाना महराजगंज अयोध्या
04. आरक्षी अमित कुमार थाना महराजगंज अयोध्या
05. आरक्षी कृष्ण कुमार थाना महराजगंज अयोध्या
CMD News Newspaper & Live News Web Channel