मोतीपुर( बहराइच ) मंगलवार को सुबह मैंना तिलोरी प्रजाति की चिड़ियों मे घोसले में रहने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हुई,इस दृश्य को तहसील मोतीपुर के भज्जापुरवा गांव निवासी प्राकृतिक प्रेमी व गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल ने अपने कैमरे में कैद किया,मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि वह गौरैया व अन्य चिड़ियों के संरक्षण के लिए अपने घर के आसपास लकड़ी के कई वैकल्पिक घोसले लगा रखे हैं, मैंना तिलोरी प्रजाति की चिड़ियों ने सोमवार को घोसले में रहने को लेकर आपसी लड़ाई शुरु कर दी जो रुक रुक कर पूरे दिन चलती रही मंगलवार को सुबह 7 बजे चिड़ियों ने घोसले में रहने के लिए वर्चस्व की लड़ाई लड़नी शुरू की, इसको मैंने कैमरे में कैद किया, मिथिलेश ने बताया कि मैंना तिलोरी प्रजाति की चिड़िया एक दूसरे पर हावी होने तथा अपने बच्चो की सुरक्षा के लिए दूसरी चिडियों को चोंच से उन्हें नोच कर अपने घोंसले से दूर भगा देती !
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel