ब्यूरो रिपोर्ट-एम.असरार सिद्दीकी।
शुक्रवार-18 दिसम्बर
बहराइच- उपजिलाधिकारी नानपारा आईएएस ट्रेनी सूरज पटेल के निर्देश पर कड़ाके की ठंड को देखते हुये तहसील नानपारा द्वारा गरीब वृद्धों और महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। विधायक नानपारा प्रतिनिधि पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कम्बल बांट कर उद्घाटन किया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुये तहसील नानपारा प्रशासन ने गरीब वृद्ध बुजुर्ग लोगो को ठंड से बचाव को लेकर आईएएस ट्रेनी सूरज पटेल के दिशा निर्देश पर नानपारा तहसील प्रांगण में लगभग दो सौ जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया।कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल उठे। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर तहसीलदार नानपारा अमर चन्द्र वर्मा,नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, सरवन शर्मा, वृजबहादु सिंह, आदित्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel