जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन के समय आकस्मिक रक्त की आवश्यकता पड़ने पर नेहरू युवा केन्द्र के वरिष्ठ प्रशिक्षक गौतम वर्मा ने रक्तदान किया,
श्री वर्मा ने बताया कि आज सुबह उनको सूचना मिली की गोपीया निवासी जोगवंती देवी पत्नी जवाहर को o+ रक्त की आवश्यकता है रक्त के बिना उनका ऑपरेशन नही हो रहा है तब परिवार से सम्पर्क कर रक्तदान किया श्री वर्मा ने यह भी बताया कि केन्द्र की जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह के नेतृत्व में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक जनहित के कार्यो में जिसमे कोविड 19,स्वच्छता, रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अपना योगदान देता रहा है। सुश्री सिंह ने बताया आगामी माह में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel