Breaking News
Home / BREAKING NEWS / “चाइल्डलाइन से दोस्ती” सप्ताह की शुरुआत-
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

“चाइल्डलाइन से दोस्ती” सप्ताह की शुरुआत-

“चाइल्डलाइन से दोस्ती” सप्ताह की शुरुआत-

 

आज दिनांक 17-11-2020 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “चाइल्डलाइन से दोस्ती” की शुरुआत की गई जिसमे विभिन्न प्रकार कार्यक्रमों के माध्यम से विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं व बच्चो को चाइल्डलाइन के बारे में जागरूक कर समन्वय स्थापित किया जाता है । जिसमे आज कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्र के अगुवाई में चाइल्डलाइन गोण्डा की टीम बाल गृह शिशु खुला आश्रय गृह “बाल गतिविधि केंद्र” पहुंची, जहां पर चाइल्डलाइन टीम ने “बच्चों के साथ “चाइल्डलाइन पार्टी” मुख्य अतिथि न्याय पीठ बालकल्याण समिति के चेयरपर्सन श्री राजेश कुमार यादव ने केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया बाल कल्याण समिति की सदस्या श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ,श्रीमती नीलम श्रीवास्तव , श्री सैय्यद कासिम काजिमी , बाल संरक्षण अधिकारी श्री चंद्रमोहन वर्मा न्याय पीठ के कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार , एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रसाद तिवारी उपनिरीक्षक अवधेश पांडेय महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा जिला समन्वयक राजकुमार आर्य जिला समन्वयक जोतिसना सिंह बाल शिशु ग्रह के चीफ कोऑर्डिनेटर श्री उपेंद्र श्रीवास्तव ,श्रीमती सपना श्रीवास्तव ,सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव बच्चों के साथ पार्टी कार्यक्रम में सभी बच्चों को केक खिलाया गया चाइल्ड लाइन टीम समन्वयक आशीष मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का उद्देश्य बाल सुरक्षा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहे सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना सभी विभागों को समय-समय पर बाल सुरक्षा व संरक्षण के प्रति जागरूक करना बस संवेदनशील बनाना है ताकि जरूरत मंद बच्चों को जिस प्रकार की मदद की आवश्यकता हो वह उसे संबंधित विभाग से समय रहते मिल सके, फिर चाहे वह मेडिकल सहायता हो, पुलिस सहायता हो, शिक्षा से संबंधित सहायता हो आदि।
इसी क्रम में टीम सदस्य देवमणि मिश्र व मेवालाल ने बच्चों को बताया कि चाइल्ड लाइन 24 घंटे सातों दिन चलने वाली मुफ्त, आपातकालीन, राष्ट्रीय फोन सेवा है जो बेघर, अनाथ, गुमशुदा, शोषित बच्चों उन सभी बच्चों के लिए है जिन्हें देखभाल व सुरक्षा की आवश्यकता है। इसी बीच बच्चों ने गीत, कहानी, कविताएं सुना कर पार्टी को और भी सुंदर बनाया बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को मदद के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098,112,1090 व 181 का प्रयोग करने को कहा एवं बच्चों ने चाइल्ड लाइन पार्टी का केक काट कर एक दूसरे को केक खिलाया।
इस मौके पर चाइल्डलाइन टीम से काउंसलर ऋचा वर्मा, टीम सदस्य शहजाद अली, कमलेन्द्र सिंह, कृष्ण देव पांडेय, अनीता पांडेय, शुभम शर्मा तथा चारु ग्रामीण संस्था से प्रदीप जायसवाल मनीष तिवारी दिनेश कुमार रंजना आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp