
29 अक्टूबर 2020
बहराइच
तहसील व ब्लाक मिहींपुरवा थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरखड़िया के मजरा गुलरी पुरवा निवासी ओमप्रकाश पुत्र ब्रजा ने अपने पुत्र इंद्र कुमार को अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया ।
ओमप्रकाश का कहना है कि इंद्र कुमार निहायती शराबी,जुवारी व बदचलन है।
आए दिन घर से गल्ला व सामान बेचता रहता है। और अपने पिता को भद्दी भद्दी गालियां देता है जिससे परेशान होकर इंद्र कुमार के पिता ओमप्रकाश ने उसे अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया ।
पहले तो मौखिक किया था पर अब लिखित रूप से व कायदे कानून से स्टाम्प पर इंद्र कुमार को बेदखल कर दिया। ओमप्रकाश पुत्र ब्रजा के पुत्र इंद्र कुमार और उसकी पत्नी से अब ओमप्रकाश का कोई वास्ता नहीं है ।ना ही किसी प्रकार का कोई मेल है बेटे से परेशान बाप ने बहुत बड़ा कदम उठाया है ऐसा इंसान तभी करता है जब वह पूर्ण रूप से परेशान हो जाता है और जब उसके सामने कोई रास्ता नहीं रहा तब वह यह रास्ता अपनाया है ।

संवाददाता महेश तिवारी की रिपोर्ट
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Up gov
Check Also
बहराइच में चाइनीज मांझे पर सख्ती: व्यापारियों को दी चेतावनी, जानलेवा डोरी की बिक्री न करने की अपील
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव | CMD NEWS बहराइच, 10 जुलाई। जनपद में जानलेवा चाइनीज मांझा, सिंथेटिक …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel