Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक

गोंडा- आज दिनांक 25-10-2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0प्र0 शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के मंदिरों, चौराहों, बाजारों, गांव/कस्बा क्षेत्र आदि में बालिकाओं/ महिलाओ से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन-1090, 181, 1076, यूपी-112 तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि यदि किसी भी महिला/बालिका के साथ कोई भी छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न करता है तो उपरोक्त दिए गए नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं फोन करने वाली महिला/बालिका का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही साथ महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा इस अभियान के दौरान 562 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें से 69 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 151/107/116 सीआरपीसी व 294 भादवि में कार्यवाही की गई तथा 31 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

ख़बर विज्ञापन व जुडने के लिए संपर्क करें ।

8840231790,9198167553

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp