गोंडा: दिनांक 19-10-2020को जनपद गोंडा में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून के अन्तर्गत चर्चा, महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव, सहायता इत्यादि पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर नेहरु युवा केन्द्र गोण्डा के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। इसके द्वारा स्कूलों में जाकर बालिकाओं को जागरुक किया गया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ऑगनवाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत कर्मियों की सहायता से स्थानीय जन समुदाय तथा महिलाओं एवं बच्चों को बालक/बालिका में भेद न करने तथा बालिकाओं को शैक्षणिक सामाजिक क्षेत्र में पूर्ण रुप से प्रगति करने पर बल दिया गया। इसी क्रम में धर्मगुरुओं के साथ भी चर्चा व गोष्ठी का आयोजन मदरसा अनवारुलउलूम भिनगा में किया गया। इसके अतिरिक्ति स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने व पी.सी.पी.एन.डी.टी. कानून के अन्तर्गत जनसामान्य को जागरुक किया गया।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
ख़बर वह विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9198167563 8840231790
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
