बल्दीराय सुलतानपुर एक बार फिर विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने शडडाउन लेकर फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी त्रिलोकी गुप्ता करंट की चपेट में आ गए जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। करंट की चपेट में आने की सूचना जब उनके परिवार वालों को लगी तो आनन-फानन में वहां पहुंचकर देखा तो घायल संविदा कर्मी त्रिलोकी गुप्ता दर्द से कराह रहे थे। परिवार वालो ने एंबुलेंस की मदद से घायल त्रिलोकी गुप्ता को इलाज के लिए सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया गया। आपको बता दें कि संविदा कर्मी त्रिलोकी गुप्ता डीह फीडर पर तैनात है प्रतिदिन अपनी ड्यूटी बखूबी इमानदारी के साथ निभा रहे थे। कि देर शाम 5:00 बजे के आसपास विही निदूरा गांव में फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी अचानक डीह फीडर की सप्लाई चालू कर दी गई। जिससे वह 11,000 लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। जिसका इलाज बल्दीराय सीएचसी में चल रहा है
रवि वर्मा सुल्तानपुर संवाददाता की रिपोर्ट
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
