रामसनेही घाट,बाराबंकी। 07/10/2020 जनपद के रामसनेहीघाट तहसील के श्री दीपू सिंह पुत्र श्री रामसरन सिंह निवास बेलिया बनी कोडर, गजपतिपुर बाराबंकी उ०प्र० को उनकी क्षत्रिय समाज के प्रति लगन सक्रियता समर्पण एवं सेवाभावना को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर अजय सिंह जी के निर्देश के अनुपालन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह अन्नू सिंह जी के अनुमोदन व संस्तुति तथा प्रदेश महासचिव श्री शिव वीर सिंह सिंह चौहान जी की अनुसंशा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (पंजी) का युवा इकाई में बाराबंकी जिला प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि
हमें पूर्ण विश्वास है की दीपू जी संगठन के प्रति अनुशासित समर्पित तथा निष्ठावान रहकर क्षत्रिय समाज के उत्थान विकास और प्रगति के लिए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करेंगे तथा संगठन की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य रखते हुए संगठन की सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और अधिक शक्तिशाली प्रभावशाली बनाते हुए उसका विकास और विस्तार करेंगे दीपू सिंह क्षत्रिय विचारधारा के ब्यक्ति है नवनयुक्ति जिला प्रभारी के आवास पहुँचे मीडिया बंधुओ ने जब दीपू सिंह भगवाधारी से राजनीति के बारे में जानना चाहा तो श्री सिंह ने स्पस्ट बताया कि मुझे राजनीति का कोई सौख नही न ही मय राजनीति करता हूँ मै समाज का सेवक हूँ हर ब्यक्ति मेरे लिए श्रेष्ठ है जिला प्रभारी ने मीडिया कर्मियों से बताया कि मै दिन रात प्रयास करता हूँ समाज के लिए बेहतर करने का और मै संकल्प लेता हूँ कि क्षत्रिय समाज के न्याय के लिए मय खुद को भी सूली पर चढ़ जाना मंजूर करूँगा लेकिन किसी तरह की कोई ताना शाही बिल्कुल बर्दास्त नही करूँगा दीपू सिंह ने क्षत्रिय परिवार के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया जिला प्रभारी ने कहा कि हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू भैया ने हमे इस योग्य समझा है जिसके लिए मय उन्हें धन्यवाद व आभार प्रकट करता हूँ।।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Career marg darshak
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel