Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना कौड़ियां का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना कौड़ियां का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

आज दिनांक-05.10.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना कौड़ियां का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई व लंबित विवेचनाओ/ प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों व गंभीर प्रकृति के मुकदमो, सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाने पर आने वाले आगन्तुको की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया |

 

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9198167553,8840231790

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp