रूपईडीहा। इण्डियन रिपब्लिक पत्रकारिता एसोसिएशन का चुनाव रविवार की दोपहर स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर मे सर्व सम्मति से सम्पन्न हुआ।
रुपईडीहा बहराइच : इण्डियन रिपब्लिक पत्रकारिता एसोसिएशन का चुनाव को लेकर सरस्वती विद्या मन्दिर रूपईडीहा मे एक बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों व सदस्यों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आर० के० वर्मा ने किया।
आई आर पी एसोसिएशन नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव
इस अवसर पर इस चुनाव मे विवेक कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, जमील अन्सारी, श्याम मिश्रा, नईम खान, व धीरेंद्र शर्मा उपध्याय, भुवन भास्कर वर्मा कोषाध्यक्ष, मिश्बाहुर रहमान, सुधान्शुु पोद्दार, सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये। बैठक के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शकील अन्सारी व मनीराम शर्मा ने पत्रकारों के अधिकारो व कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने यह भी कहा कि लोक तंत्र का चौथा स्तम्भ सिर्फ नाम का रह गया हैं। किसी भी दल की सरकार ने पत्रकारों के लिए कुछ नहीं किया। पत्रकार जोखिम उठा कर खबरें भेजता हैं। उसकी सुरक्षा के किसी भी सरकार ने कदम नही उठाया। इस अवसर पर दयाशंकर शुक्ल, रावेन्द्र शर्मा, रईस अहमद, दिलीप वर्मा, राज कुमार, मो० साहिर, प्रेम कुमार, लियाकत अली, रघुवीर पाठक, सरफराज, अशोक पाठक, मनीश चंद आर्य, प्रेम लाल विश्वकर्मा, नीरज बरनवाल, मो० शाहिद अन्सारी, रुद्र नरायन तिवारी, मो० आमिर अली, डा० खबीर आदि लोग उपास्थित रहे।
रईस अहमद रूपईडीहा 13/09/2020
CMD News Newspaper & Live News Web Channel

