Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्वदेशी अपनाओ चाइना भगाओ का ज्ञापन सौंपा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्वदेशी अपनाओ चाइना भगाओ का ज्ञापन सौंपा

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में पूरे भारत में 9 अगस्त से प्रारंभ हुए अभियान स्वदेशी अपनाओ चाइना भगाओ के अंतर्गत आज संगठन की गोंडा इकाई द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को जिलाधिकारी गोंडा के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया। मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि ज्ञापन में यह मांग की गई चाइना हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रहा है ऐसी स्थिति में चाइना को चोट देने के लिए उसके उत्पादनओं का इस्तेमाल पूर्णता बंद करना होगा। यह तभी संभव है जब चाइना के बने उत्पादों को देश की सीमा के अंदर प्रवेश ना होने दें। व्यापार मंडल ने यह भी मांग की स्थानीय स्तर पर देश की आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले कारखाने व उद्योगों को स्थापित किया जाए। इसके अंतर्गत देवीपाटन मंडल में उद्योगों की स्थापना की जाए। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रांतीय मंत्री/ जिला प्रभारी जगदीश रायतानी, जिला अध्यक्ष मनसूर अहमद समसी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोनी, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र लधवानी एवं मीडिया प्रभारी किशन राजपाल आदि लोग मौजूद रहे।

सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8840231790,9198167553

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp