जिला संवाददाता बहराइच सूरज कुमार त्रिवेदी की रिपोर्ट

बहराइच। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन बहराइच शाखा की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता रमेश पांडेय शाखा अध्यक्ष बहराइच द्वारा की गई। बैठक में संतोष कुमार सिंह शाखा अध्यक्ष बलरामपुर के नेतृत्व में महेंद्र कुमार मिश्रा (पूर्व शाखा मंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद्) द्वारा यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की गयी। बैठक के संचालन संजीव प्रताप दूबे शाखा मंत्री द्वारा किया गया। इस बैठक में उपस्थित रवि पाठक, नवीन दुबे, उमेश सैनी, अरूण सिंह, पप्पू शुक्ला, शानू खां, अशोक तिवारी, मो0 फारूख खां सहित कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel