संवाददाता तिलक राम मिश्रा की रिपोर्ट

सत्येन्द्र शुक्ला एडवोकेट जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने बताया किउत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से निर्दोष लोगो की हत्याएं हो रही है।जिसकी शुरुआत ऊंचाहार रायबरेली से हुई थी। प्रयागराज में पूरे परिवार की अत्यंत दर्दनाक हत्या हुई।पत्रकार जोशी की हत्या हुई।लखनऊ, गाजियाबाद अन्य शहरों में हुई।साथ ही साथ आजकल अपहरण की घटनाएं भी हो रही है।इसको लेकर आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ रजि0 ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में जोरदार प्रदर्शन किया।लेकिन पुलिस का रवैया अत्यंत निंदनीय रहा।संगठन के कुछ साथियों को प्रदर्शन के दो घण्टे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। निरन्तर हो रही हत्याओं,अपहरण और गौतमबुद्ध नगर में पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही से #राष्ट्रीय_ब्राह्मण_महासंघ_रजि0_बहराइच दुःखी, चिंतित और आक्रोशित है।अपने दुःख,चिंता और आक्रोश को प्रदर्शित करने के लिए बड़ी संख्या में शहीद स्मारक बहराइच पर एकत्रित हुआ।कैंडल जला कर जताया विरोध व किया नारे बाजी कर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।संघ ने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डॉ विवेक दीक्षित, जिला संयोजक प्रदीप पांडेय , जिला संरक्षक वी दी मिश्रा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला, जिला मंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अवस्थी महासचिव युवा प्रकोष्ठ सुन्दर लाल अवस्थी, तिलक राम मिश्र ज्ञानी दुबे गौरव मिश्रा अभिषेक पंकज दीक्षित ‘सम्राट’, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

CMD News Newspaper & Live News Web Channel