Breaking News
Home / BREAKING NEWS / आर पी यफ ने जनजागरूकता चौपाल लगाकर ग्रामीणो को किया जागरूक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आर पी यफ ने जनजागरूकता चौपाल लगाकर ग्रामीणो को किया जागरूक

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/लखनऊ व ससुआ/गोण्डा महोदय के निर्देशन में आई पी यफ गोण्डा प्रवीण कुमार साथ पी डब्ब्लू आई गोंडा अनूप श्रीवास्तव एवम बल स्टाफ द्वारा हाल ही में हुई माल गाड़ी के अवपथन की घटना के बावत घटना स्थल के आसपास क्षेत्राधिकार में पड़नेवाले लाइन के किनारे व समीप के गांवों, बरुआ एकमा, सिसवारिया, पांडेय बाजार, व चौरी हर्षो पट्टी में चौपाल लगाकर करीब 300 ग्राम वासियो को एकत्रित कर लाऊड हेलर के माध्यम से MRO/CRO, के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए जागरूक किया गया साथ ट्रैक पर शौच न करने हेतु भी स्थानीय लोगो को जागरूक किया। तथा उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया है कि अपने मवेशियों को खुद ख्याल रखते हुए लाइन के किनारे ना लाये ताकि कैटल रन ओवर की घटनाओ को रोका जा सके, व रेलवे ट्रैक या लाइन किनारे शौच ना करे ताकि MRO की घटना ना हो,और ट्रैक की मरम्मत का काम करने मे परेशानी का सामना न करना पड़े।उक्त के बारे में लोगो को विस्तार से समझते हुए जागरूक किया गया। तथा अंततः यह भी बताया गया कि उक्त नियमो के विरुद्ध पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8840231790 ,9198167553

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp