बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने दस हजार रुपये का घोषित ईनामी गैंगेस्टर एक्ट में काभी दिनों वांछित चल रहा आरोपी कन्छेद पुत्र मोहर्रम अली को आज सुबह लगभग 0 6 बजे पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया। एसएचओ रूपईडीहा प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विगत छह माह से कन्छेद पुत्र मोहर्रम अली निवासी मधुबन थाना रुपईडीहा फरार चल रहा था। जिसपर गैंगेस्टर , गौवध निवारण अधिनियम गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम जैसे गंभीर धाराओ मे रूपईडीहा थाने में पंजीकृत है। मुखबिर की सूचना पर मेरे द्वारा गठित टीम ने नेपालगंज रेलवे स्टेशन खंडहर के पास से गिरफ्तार किया गया है।इस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ,उ0 नि विनोद कुमार गुप्ता, का० सुभाष यादव, रंजय लाल साहनी ,जितेंद्र कुमार ,सच्चिदानन्द यादव आदि शामिल रहे।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत
2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel