Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कच्ची दीवार गिरने से मां बेटे जख्मी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कच्ची दीवार गिरने से मां बेटे जख्मी

*सुधीर कुमार ब्यूरो की रिपोर्ट*

भेलसर(अयोध्या)सैदपुर चौकी क्षेत्र के सधई पुरवा गांव में शनिवार की शाम अचानक कच्ची दीवार गिरने से मां बेटे जख्मी हो गए।जिन्हें तत्काल पड़ोस के एक निजी चिकित्सक के पास लेे जाया गया।
सधई पुरवा निवासी अखिलेश पाल पुत्र राम सजीवन् शनिवार की शाम अपनी मां मातादेई के साथ घर के बाहर बैठे थे।तभी अचानक घर की बाहरी दीवार भरभरा कर गिर गई और दीवार के मलबे की चपेट में आकर अखिलेश पाल व उनकी मां माता देई जख्मी हो गए।घटना की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने तत्काल एसडीएम को दी।उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है।हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह को मौके पर भेजा गया है।
*सुधीर कुमार ब्यूरो की रिपोर्ट*

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp