
बताते चलें की आज दिनांक 9 जुलाई 2020 को बहराइच जिले के थाना कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर पुरैना में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन माननीय जिलाधिकारी श्री शंभू कुमार जी ने कोविद 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए व एकत्रित जन समुदाय को भी कराते हुए फीता काटकर आयोजन संपन्न कराया गया
मौके पर मौजूद पुलिस डिपार्टमेंट मुखिया माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय विपिन मिश्रा जी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के सुअवसर पर माननीय जिला अधिकारी महोदय ने अपने सुविचार नागरिकों के बीच में व्यक्त करते हुए आशा की कि हमारे पुलिस बल भी अनुशासन में रहते हुए जनता के बीच में निष्ठा और इमानदारी से न्याय करते रहने को कहा।
तदुपरांत माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी नागरिकों में अपने सुविचार व्यक्त करते हुए क्षेत्र से आए हुए आगंतुक बंधुओं को अपने आशीर्वचनो से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया
मिश्रा जी द्वारा ग्रामीणों के प्रति पुलिस विभाग को अनुशासन में रहते हुए न्याय हित में नागरिकों के प्रति सराहना वाला कार्य करते हुए कुछ कर दिखाने की आशा व्यक्त की ।
मौके पर आए हुए दूर दराज से व क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक एवं उपस्थित देशभक्त नेतागण एवं तमाम गरिमामई पुलिस बल सम्मानित आदि मौके पर मौजूद रहे।
- ब्लॉक सवांददाता महेश तिवारी

CMD News Newspaper & Live News Web Channel