बहराइच- वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चपेट में आये तहसील नानपारा के एक अधिवक्ता से पूरे तहसील के विधि व्यवसाय से जुड़े लोगों के अलावा तहसील के कर्मचारियों में एक भय सताने लगा।
जिसकी वजह से लोगों की स्वैब निरीक्षण की जरुरत महसूस होने पर आज नानपारा तहसील के कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोवाईड-19 परीक्षण हेतु स्वैब सैम्पल लिया गया।
जिसमें तहसील कर्मचारियों में आदित्य प्रताप सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, राकेश कुमार भटनागर व अन्य तहसील स्टाफ मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel