ब्यूरो संवाददाता मनोज अवस्थी

बहराइच -तहसील कैसरगंज ब्लॉक फखरपुर के मजरा महाराज पुरवा गांव में सिलेंडर फटने से आग लग गई। बालक राम पाल का कहना है कि मेरा घर झोपड़ी का बना हुआ है। और मेरे घर पर खाना बन रहा था कि अचानक सिलेंडर फटने से पूरा का पूरा घर तहस-नहस हो गया। वारदात के समय ऊपर वाले की कृपा से मौके पर कोई नहीं था। मेरी पत्नी घर से बाहर पानी लेने के लिए गई थी। इतने में बहुत तेज आवाज आई और खर फूस का बना मकान जलने लगा गांव के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया किसी कोई हताहत होने की खबर नहीं है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel