बाराबंकी।
जनपद बाराबंकी अंतर्गत श्री रामजानकी मंदिर लाजपत नगर में बजरंगदल जिला संयोजक श्री रवीन्द्र तिवारी”शिवम”जी की अध्यक्षता में आज विश्वहिंदुपरिषद-बजरंगदल की नगर टोली की घोषणा प्रांतसंयोजक बजरंगदल माननीय सुनील सिंह जी के द्वारा की गयी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष श्री राकेश यादव जी,जिला मंत्री श्री दयाशंकर दीक्षित जी,जिला उपाध्यक्ष श्री अनूप सिंह जी,विभाग संयोजक श्री अखिलेश सिंह जी,जिला संयोजिका मात्र शक्ति अमिता शुक्ला जी,जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी सुश्री चारु वर्मा जी,जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी दिव्या मिश्रा जी,जिला सह संयोजक श्री जितेंद्र कुंवर बाजपेयी, श्री संतोष कौशल जी उपस्थित रहे। श्री पवन पांडेय जी को नगर संयोजक, श्री अभिषेक रस्तोगी जी को नगर सह संयोजक,रवि शंकर वर्मा जी को नगर सह संयोजक,मयंक गुप्ता को सत्संग प्रमुख,अमन यादव को कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख,संतोष कुमार को पलोपसना प्रमुख,सुभाष मिश्रा को गौरक्षा प्रमुख एवं चक्रेश गुप्ता को प्रचार प्रसार प्रमुख के दायित्व प्रदान किये गए। सभी नव दायित्व धारी ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।1
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
