UPबहराइच-रूपईडीहा के कई मेडिकल स्टोरों पर ड्रग विभाग ने मारा छापा।

ब्योरो रिपोर्ट-एम0असरार सिद्दीकी
UPबहराइच-भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रूपईडीहा कस्बे मे आज ड्रग इस्पेक्टर व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ रूपईडीहा के मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापा मारकर रूपईडीहा के कई मेडिकल स्टोरों से दवाओं के सैंपल लिया।
तथा मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की रख रखाव की जानकारी ली। तथा मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस भी चेक किया गया।

रूपईडीहा कस्बे के पांच मेडिकल स्टोरों से दवाओं का नमूना लिया गया। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा तफरी मच गयीं।बताया जाता हैं कि कुछ मेडिकल स्टोरो की ड्रग विभाग के अधिकारियों की पहले ही जानकारी हो चुकी थी इस लिये मेडिकल संचालक अपनी अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गये।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel