Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

पाँच नये कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

रामसनेहीघाट-बाराबंकी।

तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिन्नी एवं नारायणपुर गांव में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लोगों में एक बार पुनः दहशत का माहौल बन गया है यहां दोनों गांव पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित कर सील किये जा चुके हैं।


इन दोनों गांव में पहले से ही 14 मरीज पाए गए थे यह 5 मरीज मिलाकर इन दोनों गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इसके अतिरिक्त गोकुला गांव में 2 एवं छंदवल में एक मरीज पाया गया था। तहसील क्षेत्र अंतर्गत दरियाबाद के मिर्धाही मोहल्ले में भी एक मरीज पाए जाने के बाद पूरा मोहल्ला सील कर दिया गया है वहीं विकासखंड डलई के खेमापुर बस्तौली गांव को भी एक मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। नारायणपुर एवं सिंन्नि गांव चूँकि रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय के करीब है ऐसे में कस्बा के निवासियों में भी इस बीमारी को लेकर दहशत बनी हुई है। तहसील प्रशासन इन गांव पर पैनी नजर रखे हुए हैं साथ ही इस गांव से लोग बाहर ना निकले इसकी भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। लेकिन फिर भी लोग आगे पीछे से चोरी-छिपे बाहर निकलने में कामयाब हो रहे हैं।

About Ashish Singh

आशीष सिंह ब्यूरो प्रमुख सीएमडी न्यूज चैनल मंडल अयोध्या।

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp