बहराइच। एसपी डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने मुर्तिहा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को गुरुवार को लाइन हाजिर कर दिया है। इसकी वजह एक सिपाही की ओर से एक मोबाइल टावर कम्पनी के कर्मी से असामान्य व्यवहार रहा।मुर्तिहा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह लगभग एक सप्ताह पूर्व सिपाही सचिन यादव के साथ लाक डाउन के पालन सुनिश्चित कराने को गश्त पर थे। इसी दौरान सिपाही ने एक वाहन सवार को रोका। तहकीकात में पता चला कि वाहन किसी निजी मोबाइल फोन प्रदाता कम्पनी के कर्मी का था। जो टावरों पर बैटरी बदलने जा रहा था। पूछताछ के बाद वाहन जाने दिया। इसकी शिकायत टावर कम्पनी के अधिकारी ने पुलिस महकमे के अफसरों से की। मामला एसपी के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
रिपोर्ट अमन कुमार शर्मा मिहींपुरवा बहराइच उत्तर प्रदेश
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
