Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच UP: मुम्बई से अपने घर पहुँचे मज़दूर की लाश पेड़ से लटकी मिली

बहराइच- कल मुंबई से बहराइच जिले के थाना राम गॉव इलाके के टपरा गॉव पहुंचा एक प्रवासी मजदूर का शव घर के आंगन में लगे एक पेड़ से लटकता मिला उसका शव , इस घटना से गांव में दहशत फैल गई , जिसके बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया , रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा गांव में बीते सोमवार को एक प्रवासी मजदूर मुंबई से आकर घर पहुंचा और रात में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में लगे पेड़ से लटकता देखकर परिजनों के होश उड़ गए । इसकी जानकारी घर वालो ने इलाके की पुलिस को दी।
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
मृतक का नाम सिकंदर पुत्र मकरुद्दीन बताया जा रहा है।


कल सोमवार को मुंबई से अपने घर पहुंचा था और शाम को खाना खाकर आंगन में चारपाई पर सो गया।
देर रात परिवार में किसी की आंख खुली तो उसने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ में सिकंदर का शव लटकता देख चिल्लाने लगा , उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए ।
मृतक के नाबालिग बच्चों के रोने पर वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गयी । अब लोगो की इसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

रिपोर्ट-एम0असरार सिद्दीकी के साथ जीशान अहमद

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp