रिपोर्ट जितेंद्र कुमार गौतम

कैसरगंज।क्षेत्र के साहित्यकार सत्य प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘कथा वीथी’ का विमोचन कार्यक्रम आगामी 12 नवंबर को नगर पंचायत कैसरगंज के ग्राम गुथिया में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ सत्यभूषण सिंह ने बताया कि यह सत्य प्रकाश सिंह की गत चार माह में तीसरी प्रकाशित पुस्तक होगी।इसके पूर्व उनके हिंदी कविताओं का संकलन ‘किसलय’ व अंग्रेजी कविताओं का संकलन ‘म्यूजिंग्स’प्रकाशित हो चुका है। कथा वीथी उनकी लिखी 53 लघुकथाओं का संकलन है। इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कर्मवीर सिंह,कंचन ग्रुप आफ स्कूल्स के डिप्टी डायरेक्टर अगम स्वरूप श्रीवास्तव, लेखक इफराजुल हसन, किसान पी जी कॉलेज बहराइच के मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मवीर सिंह,युवा लेखक शेखर श्रीवास्तव व शिक्षास्थली फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ पंकज शुक्ल को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel