Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा में गूंजेगा हनुमंत कथा का जयघोष, 51 कुंडीय महायज्ञ होगा आकर्षण का केंद्र…
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोंडा में गूंजेगा हनुमंत कथा का जयघोष, 51 कुंडीय महायज्ञ होगा आकर्षण का केंद्र…

12 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं निशान शोभायात्रा,

 

20 नवंबर को सवामणि भंडारे के साथ होगा कार्यक्रम का समापन

 

गोण्डा।

श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार, गोंडा की ओर से आयोजित होने वाले श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को श्री महादेव लॉन में आयोजन समिति की बैठक एवं पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम के सदस्य प्रतीक टंडन ने बताया कि गुरुवार, 12 नवंबर को पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से भव्य कलश एवं निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री महादेव लॉन, बहराइच रोड, गोंडा पहुंचकर संपन्न होगी।

समिति के सदस्य अनिरुद्ध सिंह शाही ने बताया कि 13 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं आयोजक गौरव रस्तोगी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत 51 कुंडीय हनुमंत महायज्ञ भी संपन्न कराया जाएगा। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक होगा। इसका संचालन नैमिषारण्य, सीतापुर से पधार रहे यज्ञाचार्य पवन बाजपेयी जी के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

कार्यक्रम के सदस्य विजय मिश्रा प्रधान ने बताया कि इस बार आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पहली बार एक दिवसीय यजमान बनने का भी प्रावधान रखा गया है, जिससे श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार एक दिन के लिए यज्ञ में यजमान बनकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम का समापन 20 नवंबर को भव्य सवामणि भंडारे के साथ होगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सदस्य सुनील कुमार रस्तोगी, शानू गुप्ता, सोमनाथ रस्तोगी, अनुराग शर्मा, अजय कसौधन, शुभम कसौधन, सत्यम गुप्ता, चंदन आर्य, संदीप टंडन, रोहित कश्यप, अनूप बंसल, अमन वर्मा, निखिल कसौधन सहित परिवार के सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

About cmdnews

Check Also

मैकूपुरवा में PDA की बैठक से सियासी हलचल, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा का वर्तमान विधायक और कार्यकर्ताओं पर तंज, बोले– जनता करेगी हिसाब!

रिपोर्ट: सूरज त्रिवेदी | बहराइच बहराइच/महसी। महसी विधानसभा क्षेत्र के मैकूपुरवा महुवा चौराहा पर रविवार, …

Leave a Reply

WhatsApp