Breaking News
Home / BREAKING NEWS / एसएनएसबी इंटर कॉलेज में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने छात्रों से किया संवाद, प्रकृति संरक्षण का दिलाया संकल्प
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसएनएसबी इंटर कॉलेज में डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने छात्रों से किया संवाद, प्रकृति संरक्षण का दिलाया संकल्प

हर्रैया, बस्ती। हर्रैया तहसील क्षेत्र के डुहवा मिश्र स्थित एसएनएसबी इंटर कॉलेज में पर्यावरणविद् एवं हेस्को के संस्थापक पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

डॉ. जोशी ने विद्यार्थियों को प्रकृति की परिभाषा और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। संवाद के दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल किया कि पानी न हो तो क्या पिएंगे, ऑक्सीजन न हो तो क्या होगा और भोजन के बिना जीवन कैसे चलेगा? इन सवालों ने विद्यार्थियों को प्रकृति पर मानव जीवन की निर्भरता के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

डॉ. जोशी इन दिनों नेपाल के जनकपुर से देहरादून तक चल रहे अपने ‘पैडल फॉर नेचर’ अभियान की यात्रा पर हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, जल संचयन और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। ग्रामीण विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उन्होंने विभिन्न कार्य किए हैं। उनके कार्यों और विषयों से संबंधित 60 से अधिक लेख तथा 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में यात्रा के समन्वयक रामबाबू तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह और उनकी टीम के सदस्यों ने सहभागिता की। विद्यालय की ओर से संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र, को-ऑर्डिनेटर दीप नारायण मिश्र, दिवाकर मिश्र, करुणाकर मिश्र, प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण पांडेय, शिक्षक गिरजेश पांडेय, गजेंद्र पांडेय, मयंक पांडेय, धर्मेश पांडेय, कात्यायनी उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर: अवनीश कुमार मिश्रा | CMD NEWS

About cmdnews

Check Also

बहराइच के नानपारा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

बहराइच, 27 अक्टूबर 2026। बहराइच के जिला एवं सत्र न्यायालय ने नानपारा में हुए हत्या …

Leave a Reply

WhatsApp