कैसरगंज, बहराइच। तहसील कैसरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-1 के बभनन पुरवा में सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रंगीलाल लकड़ी हाउस के सामने बभनन पुरवा से तहसील को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने इस गड्ढे से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग और स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। देर रात तक लोगों की आवाजाही रहने के कारण सड़क पर बना गड्ढा खतरे को और बढ़ा देता है। विशेष रूप से रात के अंधेरे में गड्ढा दिखाई न देने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं, इसके बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और आम राहगीरों का आवागमन सुरक्षित हो सके।
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार गौतम
CMD NEWS | कैसरगंज, बहराइच
CMD News Newspaper & Live News Web Channel