रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम रजवापुर में गुरुवार को तालाब की सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई। अभियान के दौरान तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
