बदायूं, 3 अगस्त। ग्राम म्याऊं निवासी अभय प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली द्वारा पहलवानों से जुड़े मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया।
अभय प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय के निर्णय से समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए न्यायपालिका के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
फैसले की खुशी में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: हरि शरण शर्मा, ब्यूरो चीफ, बदायूं
CMD News Newspaper & Live News Web Channel