Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: जंगलीनाथ से जल चढ़ाकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की गई जान, पति घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: जंगलीनाथ से जल चढ़ाकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की गई जान, पति घायल

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

नानपारा, बहराइच। जंगलीनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहे एक परिवार को सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में मां और बेटी की जान चली गई, जबकि पति घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नानपारा नगर के कहारन टोला निवासी गोकुल चांदसी उर्फ भोला अपनी पत्नी और बेटी के साथ जंगलीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने सुबह लगभग 2 बजे गए थे। करीब 4 बजे वापस लौटते समय गुलालपुरवा टोल प्लाजा के निकट, थाना नानपारा क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित्रा सरकार उम्र 42 वर्ष एवं उनकी पुत्री गहना सरकार उम्र 20 वर्ष की जान चली गई, जबकि गोकुल चांदसी उर्फ भोला घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

बताया जाता है कि गोकुल सरकार उर्फ भोला के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी थीं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुमित्रा सरकार उम्र 42 फाइल फोटो

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp