Breaking News
Home / BREAKING NEWS / वाराणसी सिटी–गोरखपुर एक्सप्रेस अब नेपालगंज रोड तक चलेगी, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वाराणसी सिटी–गोरखपुर एक्सप्रेस अब नेपालगंज रोड तक चलेगी, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली/गोरखपुर।

 

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने ट्रेन संख्या 15132/15131 वाराणसी सिटी–गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब यह ट्रेन गोरखपुर से आगे बढ़कर नेपालगंज रोड तक संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जारी आदेश के अनुसार, विस्तारित मार्ग पर ट्रेन नकहा जंगल, पेपेगंज, कैंपियरगंज, आनंद नगर, सिद्धार्थ नगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, पयागपुर, बहराइच, रिसिया सहित नेपालगंज रोड स्टेशन तक पहुंचेगी।

दस्तावेज़ में वाराणसी सिटी से प्रस्थान, गोरखपुर तथा नेपालगंज रोड तक के प्रस्तावित समय का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक तैयारियां पूरी कर सेवा को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, ट्रेन के नियमित संचालन की अंतिम तिथि की घोषणा अभी अलग से की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा जल्द ही इसके संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किए जाने की संभावना है।

About cmdnews

Check Also

राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा गंधारिया गजराज में UGC काला कानून के विरोध में 9वाँ जन जागरण चौपाल एवं विचार-विमर्श संपन्न:

रिपोर्टर – अवनीश कुमार मिश्रा  बस्ती, 26 जून 2026 (रविवार): राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के …

Leave a Reply

WhatsApp