Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: नवाबगंज मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ, थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: नवाबगंज मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ, थाना प्रभारी रमाशंकर यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा नवाबगंज में नवस्थापित नवाबगंज मीडिया हाउस का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में वन क्षेत्राधिकारी पंकज साहू अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, कोटेदार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर मीडिया हाउस की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाजसेवी मनीष पांडे अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मीडिया हाउस के माध्यम से निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ‘बेनकाब भ्रष्टाचार’ हिंदी राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं भारतीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. निराला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मीडिया हाउस द्वारा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संवाददाता गुलफान शेख, शहजाद खान अलबेला, बशारत अली, दुर्गेश कुमार, जाकिर अली, खुर्शीद अली, छोटकऊ सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने सभी सहयोगियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवाबगंज मीडिया हाउस के शुभारंभ के साथ क्षेत्र में पत्रकारिता एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp