Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच: रेनबो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: रेनबो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित रेनबो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा मामले की जांच की मांग की है।
मृतक बच्चे के पिता राजकुमार का आरोप है कि उनके बच्चे की मौत हो जाने के बावजूद कई घंटों तक इलाज जारी रखा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर उनसे धनराशि ली गई। घटना के बाद परिजन अस्पताल परिसर में बच्चे के शव को लेकर बैठे रहे और न्याय की मांग करते रहे।
परिजनों के अनुसार नवजात की डिलीवरी एक सरकारी अस्पताल में हुई थी। उनका दावा है कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए रैंबो हॉस्पिटल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाजपा सभासद आकर्ष जायसवाल ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर तथ्य सार्वजनिक किए जाने चाहिए और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
समाचार लिखे जाने तक रैंबो हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया एवं जवाब हमारे न्यूज संस्थान तक प्राप्त नहीं हो सकी थी। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

https://x.com/i/status/2061484582009286657

About cmdnews

Check Also

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐप्जा द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह एवं मदनापुर ब्लॉक इकाई का किया गया गठन ..

महेश द्विवेदी संरक्षक सचिन चौहान अध्यक्ष मुकेश कठेरिया महामंत्री गणेश बाबू गौतम को मीडिया प्रभारी …

Leave a Reply