Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – नाले में मिला लापता सफाईकर्मी का शव, कालीकुंड मंदिर के पास मची सनसनी, पढ़िए पूरी जानकारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नाले में मिला लापता सफाईकर्मी का शव, कालीकुंड मंदिर के पास मची सनसनी, पढ़िए पूरी जानकारी

जिला बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र स्थित कालीकुंड मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाले में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली नानपारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और जांच शुरू की। शव उल्टे मुंह पड़ा मिला और देखने में कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरता देखा, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनोज पुत्र मिश्री लाल निवासी मौजूदा हसनगंज नानपारा मूल निवासी गांव राबड़ी थाना धौरहरा जिला खीरी के रूप में हुई, जो नगर पालिका नानपारा में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह घटना के समय सफेद टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए था।

मृतक की पत्नी कुसुमा वाल्मीकि ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि मनोज दो दिनों से लापता था, जबकि परिजनों के अनुसार वह तीन दिन से घर नहीं लौटा था। इस संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी।

मनोज के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों का सहारा अब केवल मां ही बची है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp