Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता : डीएसओ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता : डीएसओ

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 18/03/2026 जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जॉच करायी जा रही है। उनके द्वारा 16 मार्च 2026 को तहसील सहसवान की मै० सहसवान इण्डेन गैस सर्विस, पाल इण्डेन गैस सर्विस, कोल्हाई एवं नगर क्षेत्र बदायूँ की मै० बदायूँ गैस एजेन्सी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है, सोमवार को साप्तहिक बन्दी के दिन भी गैस कम्पनी के सहायोग से गैस एजेन्सियों खुलवाकर कुल 4864 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की गयी है। विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 24588 सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध था। इस प्रकार जनपद में गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं करायी गयी है वह तत्काल सम्बन्धित तेल कम्पनी के मोबाईल एप अथवा सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर सम्पर्क स्थापित कर ई-केवाईसी करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी/ ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है ।

About CMD NEWS UP

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp