रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
जनपद बहराइच के नगर नानपारा में राठौर डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक दिलीप वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस डिजिटल लाइब्रेरी की सराहना की गई। लाइब्रेरी के मुखिया पवन राठौड़ ने बताया कि जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अभी भी पीछे है, ऐसे में सभी लोगों को थोड़ा-थोड़ा सहयोग कर शिक्षा की अलख जगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को विशेष सुविधा मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पंकज जयसवाल, रामसमुझ वर्मा, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम बताया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
