रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

विधायक नाननपारा ने एसडीएम के साथ वितरित किये कम्बल बहराइच 08 जनवरी। निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील नानपारा अन्तर्गत थाना खैरीघाट के ग्राम गुजरातीपुरवा मंे आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के साथ 513 ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा आयोजित कम्बल वितरण शिविर के अवसर पर विधायक श्री वर्मा ने कहा कि कम्बल वितरण से ज़रूरतमन्द लोगों को बड़ी राहत मिली है। श्री वर्मा ने प्रशासन विशेषकर उप जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का प्रमुख दायित्व है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज के कमज़ोर वर्ग को संबल मिलता है। श्री वर्मा ने समाज के सक्षम व्यक्तियों का आहवान किया कि वे भी ऐसे पुनीत कार्यों में भागीदार बने।
उप जिलाधिकारी जौहरी ने कहा कि शासन व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि संवेदनशील एवं सक्रिय रहते हुए सभी चिन्हित ज़रूरतमन्दों तक समय से सहायता पहुंचायी जाये। इस असवर पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय व शिवपुर के मथुरा प्रसाद, थानाध्यक्ष खैरीघाट, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel