रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच। नानपारा की उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने अवैध खनन के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10 बजे वह तहसील कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं, तभी उन्हें सूचना मिली कि नानपारा गल्ला मंडी के पास शिवपुर रोड पर अवैध रूप से बालू से भरा एक ट्रक खड़ा है और मौके पर बालू उतारी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बिना विलंब किए सीओ नानपारा पहुप सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ट्रक संख्या यूपी 40 टी–4813 अवैध रूप से बालू उतारते हुए पाया गया। ट्रक चालक से बालू से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रारंभिक जांच में बालू का अवैध होना प्रतीत होने पर एसडीएम ने ट्रक को थाना अध्यक्ष नानपारा के सुपुर्द कर दिया और जिला खनन अधिकारी बहराइच को तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मोनालिसा जौहरी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है और जनहित में इस पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर कार्रवाई करती रहेंगी।
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – जनसुनवाई के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पकड़ा अवैध बालू से भरा ट्रक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel