Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर विधायक रामनिवास वर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारियों को पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत पर विधायक रामनिवास वर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारियों को पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला बहराइच के नानपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और नेता विधान मंडल दल रामनिवास वर्मा ने बृहस्पतिवार को नानपारा गल्ला मंडी पहुंचकर धान खरीद की व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने किसानों व मंडी सचिवों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित सभी संबंधित सचिव मौजूद रहे। विधायक वर्मा ने बताया कि कई दिनों से धान खरीद में गड़बड़ी और किसानों को हो रही परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर स्वयं मंडी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जाए तथा किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो, खासकर ठंड के मौसम में उन्हें बार-बार मंडी न आना पड़े। विधायक ने स्पष्ट किया कि टोकन और मैसेज आधारित व्यवस्था सुचारू चले, किसानों को समय से बुलाया जाए और खरीदे गए धान की फीडिंग तत्काल की जाए। इस दौरान एक किसान द्वारा लाइन तोड़कर दूसरे किसानों का धान खरीदने की शिकायत पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि क्रमवार और पारदर्शी तरीके से सभी किसानों का धान लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के अनुरूप ही खरीद प्रक्रिया चलेगी तथा उठान में तेजी लाने के लिए शासन-प्रशासन से बातचीत की जाएगी, ताकि किसान बिना किसी बाधा के अपना धान बेच सकें।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply