विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत ताजपुर में विकास के ताज की जगह अव्यवस्था की मोटी परत चढ़ी दिखाई देती है। पंचायत का “ताज” कहे जाने वाला पंचायत भवन खुद अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। मंगलवार को जब लोग जरूरतों के लिए पंचायत भवन पहुंचे तो वहां सभी कमरों पर ताले लटकते मिले। हालात यह रहे कि पूरा भवन वीरान पड़ा था और कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था।
भवन में लगे नल पानी देना भूल चुके हों खराब हैं। एक बूंद पानी तक उपलब्ध नहीं, जिससे परेशानियां बढ़ती हैं। पंचायत भवन में बनाए गए शौचालय पूरी तरह जर्जर, बदबूदार और उपयोगहीन पड़े हैं। साफ-सफाई का जिम्मा किसके पास है, इसका जवाब किसी के पास नहीं।
जहां पंचायत भवन परिसर में सुंदर फुलवारी विकसित की जा सकती थी, वहां घुटनेभर झाड़-झंखाड़ उगे हुए हैं। सफाई और रखरखाव के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। ग्राम पंचायत ताजपुर का यह हाल स्थानीय व्यवस्था की लापरवाही और उदासीनता की साफ तस्वीर पेश करता है।ग्राम पंचायत में जगह जगह नालियां टूटी हुई हैं सड़क पर पानी बहता हैं और सामुदायिक शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं। कूड़ाघर भी क्षतिग्रस्त हैं। वर्षों पहले बनी मानकविहीन नालियां टूट गई हैं और उनके पेमेंट भी हो गए हैं। ग्राम पंचायत में सरकारी हैंडपंप कूड़े के ढेर में लगा हुआ खराब खड़ा हैं।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
