Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच: ग्राम पंचायत ताजपुर टेड़िया में विकास के दावे फेल, शौचालय और कूड़ाघर बदहाल, सरकारी नल और हैंडपंप खराब, नालियां ध्वस्त, रास्ते पानी में डूबे
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: ग्राम पंचायत ताजपुर टेड़िया में विकास के दावे फेल, शौचालय और कूड़ाघर बदहाल, सरकारी नल और हैंडपंप खराब, नालियां ध्वस्त, रास्ते पानी में डूबे

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। ग्राम पंचायत ताजपुर तेड़िया में विकास के दावे धरातल पर पूरी तरह असफल साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि पंचायत क्षेत्र में विकास के नाम पर किए गए खर्च का कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा। सामुदायिक शौचालय और पृथक कूड़ाघर बदहाल हैं, कूड़ाघर का गेट तक नहीं लगाया गया, जिससे सफाई और स्वास्थ्य को खतरा बना हुआ है। सरकारी हैंडपंप झाड़ियों में फंसे हुए हैं और कई खराब हैं, जिससे पानी लेने के लिए लोग दूर-दराज भटकते हैं। सरकारी स्कूलों में नल खराब, पानी पीने की सुविधा अनुपलब्ध है और बच्चे अपने घर से पानी लाने को मजबूर हैं। साल भर पहले बनी नालियां ध्वस्त हो चुकी हैं और इंटरलॉक व खड़ंजे मानक के विपरीत हैं, जिससे पानी का बहाव और सड़क पर चलना दूभर हो गया है। पंचायत भवन पर ताला है, नल खराब हैं और शौचालय बदहाल स्थिति में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर केवल ताले और रास्तों पर बहता पानी ही दिखाई दे रहा है, जबकि वास्तविक विकास कहीं नजर नहीं आता। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे और पंचायत में विकास की सही पहल करेंगे या यह क्षेत्र भी विकास के ताले में बंद ही रहेगा। स्थानीय लोग अब कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं और जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply