Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / रंजीतपुर में आयोजित हुआ पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रंजीतपुर में आयोजित हुआ पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल

बहराइच 04 अक्टूबर। महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रमों के अंतर्गत किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच एवं महिला महाविद्यालय बहराइच द्वारा ग्राम पंचायत रंजीतपुर में पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चाइल्डलाइन की अर्चना मिश्रा ने बच्चियों को महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 तथा डॉ सुधा शुक्ला द्वारा बालिकाओं सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम का संयमित प्रयोग करने की सलाह दी।

जेंडर स्पेशलिस्ट नीलम शुक्ला द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए बालिकाओं को जागरूक करते हुए अपेक्षा की गई कि अपने आसपास बाल विवाह न होने दे अगर कहीं हो रहा हो तो पुलिस को तुरंत सुचित करें या हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, ,बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, चाइल्ड लाइन 1098, के बारे में जानकारी दी तथा वन स्टाफ सेंटर के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में डॉ तस्नीम फातिमा, डॉ डिंपल जैन, डाॅ. अंजनी शुक्ला, जिला प्रोबेशन कार्यालय के चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारी अर्चना मिश्रा, अवधेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहीं।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply