Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा के हाड़ा बसहरी में पुलिस की कार्रवाई, बाहरी डीजे पिकअप सहित सीज
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा के हाड़ा बसहरी में पुलिस की कार्रवाई, बाहरी डीजे पिकअप सहित सीज

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव


नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाड़ा बसहरी में पुलिस ने बारावफ़ात से पहले 4 सितंबर को मानक से अधिक लदी डीजे साउंड पिकअप पकड़ ली और कोतवाली में सीज कर दी। पिकअप चालक के अनुसार वह अंबेडकरनगर जनपद में डीजे का काम करता है और नानपारा के हाड़ा बसहरी के तीन से चार आयोजकों ने बारावफ़ात पर्व पर डीजे बुक कराया था, जिसकी कीमत हजारो रुपये तय हुई थी। जैसे ही वह गांव पहुंचा, पुलिस ने वाहन को धर दबोचा। पर्व को देखते हुए पुलिस ने पहले ही डीजे संचालकों को बुलाकर बैठक की थी और सख्त निर्देश दिया था कि मानक के अनुसार ही डीजे बजाया जाए, साथ ही कई अन्य नियमों का पालन भी आवश्यक है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने अंबेडकरनगर से बाहर का डीजे बुला लिया और यह सोचकर आए कि वह नियमों से बच जाएगा, लेकिन गश्त के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कार्यवाही की।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply