जहा एक ओर लोंग अपना जन्मदिन बड़े बड़े रेस्ट्रोन्ट मे अपने परिवार के साथ ही मनाना स्टैंडर्ड समझते हैं वही बहराइच जनपद के न्यायधीश अपर जिला जज श्री सुभाष सैनी जी ने अपने जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज मे मनाया ।श्री सैनी जी बहराइच जिला अस्पताल के बाहर हरिशंकर मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से संचालित हारे का सहारा अन्न रथ पर सपरिवार पहुंच कर तीमारदारो को अपने हाथो से भोजन एवं मिस्ठान वितरण किया ।अन्न रथ पहुंचने पर टीम अन्न रथ पर अपर जिला जज का टीम अन्न रथ के कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया।अपर जिला जज श्री सैनी ने इस सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं कहा की हम सबको अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ एवं जन्मदिन लोंगो की सेवा करके ही मनाना चाहिये ।उन्होने कहा की 5रुपए मे शुद्ध एवं सात्विक भोजन तीमारदारो के लिये वरदान हैं।इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव संदीप मित्तल,टीम अन्न रथ के हिमांशु गुप्ता,सौरभ गान्धी,दीपक श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,अन्शिका मित्तल,शिवम बाजपेयी,राघव जायसवाल,आकान्श मित्तल मौजूद रहे।