Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच। हाइवे पर डंपर-डीसीएम भिड़ंत, महिला की मौत से मचा हंगामा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच। हाइवे पर डंपर-डीसीएम भिड़ंत, महिला की मौत से मचा हंगामा

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

थाना खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर-इमामगंज हाइवे पर मंगलवार को डंपर और डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क किनारे घास काटकर घर लौट रही महिला डीसीएम की चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्राम लौकिहा निवासी सावित्री देवी (56) पत्नी संभाली घास काटकर घर लौट रही थीं। हाइवे स्थित बाबा मंदिर के पास अचानक डंपर और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डीसीएम पलट गया और सावित्री देवी उसके नीचे दब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने इमामगंज हाइवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि मंदिर परिसर में मौजूद बाबा ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राशिद अली ने बताया कि चालक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp