रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
विकासखंड शिवपुर के कार्यालय परिसर में 14 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 12 सेमर और 2 शीशम के पेड़ काटे जाने के मामले में ब्लॉक के एक कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद विभागीय लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।
रेंजर पीयूष गुप्ता के मुताबिक, 18 जनवरी 2023 को खंड विकास अधिकारी के पत्र के आधार पर पेड़ों का मूल्यांकन कराया गया था। इसकी रिपोर्ट 4 दिसंबर 2023 को तैयार कर डीएफओ कार्यालय के माध्यम से 22 दिसंबर को भेजी गई। इसके बाद 19 जनवरी 2024 को नीलामी भुलावन शुक्ला नामक व्यक्ति को दी गई और आवश्यक शुल्क लेने के बाद परमिट जारी किया गया। बताया गया कि 17 से 20 जुलाई 2025 तक परिसर में पेड़ काटे गए और 23 जुलाई तक लकड़ी उठाई गई। इस दौरान किसी भी अधिकारी ने कटाई रोकने की कोशिश नहीं की।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
