रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एस एन एस बी इंटर कॉलेज डुहवा मिश्र के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम
बस्ती जनपद के हरैया ब्लाक के एन एस बी इंटर कॉलेज डुहवा मिश्र के देवनारायण के हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक 558(93%) आर्यन यादव ने प्राप्त किया।आर्यन के पिताजी व्यवसायी हैं।आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों,विद्यालय प्रशासन एवं अपने मां पिता को दिया।इसके साथ हाईस्कूल में आस्था सिंह 534,अंकित गुप्ता 532,अभय यादव 531,शुभी मिश्रा 531, अंशिका मिश्रा 526,दिव्यांशु शर्मा 522,देवेंद्र मणि पाठक 517 आदि ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक विभा मिश्रा 424(84.8%) ने प्राप्त किया।अलंकार 408,सृष्टि मिश्रा 403,श्वेता वर्मा 403 ने अच्छे प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
विद्यालय के संस्थापक एवं संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय हमारे होनहार बच्चों ,कुशल शिक्षकों को जाता है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel